TWRP recovery क्या है | TWRP के क्या फायदे और नुकसान हैं

0
TWRP recovery क्या है

अगर आपने कभी भी अपने फोन को root करने का सोचा होगा या उसके android version को बढ़ाने का सोचा होगा और इंटरनेट पर इस बारे में सर्च किया होगा तो आपने TWRP का नाम जरूर सुना होगा। 

और अगर आपको नहीं पता की TWRP recovery क्या है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान जायेंगे TWRP kya hai और TWRP के क्या फायदे और नुकसान हैं। 


TWRP Recovery क्या है

TWRP एक open-source custom recovery image software है जिसका पूरा नाम Team Win Recovery Project है जो की Android devices के लिए बनाया गया है। 

TWRP आपको एक touch recovery interface प्रोवाइड करता है अगर आपने कभी भी अपने एंड्राइड फोन को recovery mode में on किया होगा तो आप जानते होंगे की एंड्राइड के रिकवरी मोड में आप टच इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

आपको कुछ भी सेलेक्ट करने के लिए power और ऊपर नीचे करने के लिए volume up and down button का इस्तेमाल करना पड़ता है वहीं अगर आप TWRP को अपने फोन में flash कर लेते हैं तो यह आपको touch interface provide कर देता है। 

TWRP का इस्तेमाल android phone में custom rom को flash करने मे, android phone को root करने में और फोन के stock rom का backup लेने में किया जाता है। 


TWRP recovery के फायदे 

TWRP के कई सारे फायदे है। TWRP recovery की मदद से आप अपने फोन में बहुत सारे बदलाव कर सकते हैं जिसके अपने अलग फायदे है।TWRP के कुछ main advantages नीचे हैं। 

1. TWRP की मदद से आप अपने फोन को बिना कंप्यूटर के root कर सकते हैं जिसमे सिर्फ आपको एक app Magisk या SuperSU flash करना होगा जो की recovery mode में जाकर आप आराम से कर सकते है। 

Magisk app से आप लगभग सभी एंड्राइड को root कर सकते हैं लेकिन अगर आप के पास Samsung का फोन है तो उसमे Magisk app सपोर्ट नहीं करेगा। सैमसंग के फोन को root करने के लिए आपको SuperSU app flash करना होगा। 


2. TWRP recovery की मदद से आप custom rom को flash कर सकते है। अगर आप अपने फोन के android version को बढ़ाना चाहते हैं तो उस फोन की custom rom aap इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं और TWRP की मदद से उसे आसानी से flash कर सकते हैं। 


3. TWRP की मदद से आप अपने stock rom का backup ले सकते हैं जिसे आप बाद में आसानी से restore कर सकते है। अगर आपने custom rom install किया और वो ठीक से नहीं चल रहा तो आप TWRP की मदद से बैकअप लिए हुए stock rom को दोबारा restore कर सकते हैं। 


TWRP के नुकसान

अगर किसी चीज के फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं वैसे ही TWRP के भी बहुत से नुकसान हैं जिनमे से कुछ के बारे में हम जान लेते हैं।

1. TWRP का जो सबसे बड़ा नुकसान है वो ये है की TWRP recovery को phone में flash करते टाइम आपका phone खराब हो सकता है। 

TWRP को flash करते टाइम आपके android phone की stock rom खराब हो सकती है हलाकि आप stock rom अपने फोन में दोबारा तो डलवा सकते हैं लेकिन आपके फोन का पूरा data delete हो जाएगा। 

TWRP flash करते टाइम अगर आपका फोन खराब भी होता है तो सिर्फ उसका सॉफ्टवेयर खराब होगा नाकि हार्डवेयर और software आप दोबारा भी डलवा सकते हैं। 


2. वैसे तो TWRP लगभग सभी android phone में सपोर्ट करता है लेकिन बहुत से ऐसे फोन भी हैं जिसमे TWRP सपोर्ट नहीं करता इसीलिए पहले देख ले की आपके फोन में TWRP recovery सपोर्ट कर रहा है या नहीं। 


2023 में TWRP recovery install करना चाहिए या नहीं 

अगर आप ने 2023 में android phone लिया है और उसमे TWRP install करना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा की आप TWRP recovery install न करें। 

क्योंकि ज्यादातर लोगो का TWRP recovery install करने का कारण यह होता है की उनके फोन में या तो android के update नहीं आते और उनका फोन काफी slow चलता है जिस वजह से वो अपने फोन को root करना चाहते हैं और उसमे custom rom install करना चाहते हैं। 

लेकिन आज के टाइम में जितने भी स्मार्टफोन आ रहे हैं उनमें आपको बेहतरीन performance देखने को मिल जाती है और ये स्मार्टफोन latest android version के साथ आ रहे हैं जिनमें आपको अपडेट भी मिल जाता है। 

जिस वजह से 2023 के फोन में आपको TWRP install करने की कोई जरुरत नहीं है लेकिन अगर आप के पास कोई पुराना android phone पड़ा है जिसमे न तो कोई अपडेट आ रहा है और वह काफी धीरे भी चलता है तो उस फोन में आप TWRP recovery install कर सकते है। 

अगर आप अपने new phone में कुछ root application को चलाना चाहते हैं और आप चाहते हैं की आपका android phone आसानी से root हो जाये तो भी आप TWRP recovery को install कर सकते है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)