OTP क्या होता है ? जानिये OTP का full form और otp की पूरी जानकारी

0

otp kya hota hai

दोस्तों आपने कभी न कभी OTP के बारे में तो जरूर सुना होगा जैसे की OTP क्या है, OTP आया क्या ? OTP आयेगा लेकिन क्या आपको पता है की OTP kya hota hai अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको OTP के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

आज के इंटरनेट के दौर में OTP का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है लेकिन बहुत से लोगों को OTP के बारे में नहीं पता होता है जिससे वे लोग OTP से जुड़े अलग अलग सवाल ढूंढते रहते हैं जैसे की OTP ka matlab kya hota hai और OTP कहाँ आएगा। 

OTP के बारे में जानकारी न होने के कारण आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आज अगर आपको online कहीं पैसे भेजने हो फिर ATM से पैसे निकालने हो इन सभी परिस्थितियों में आपको OTP की जरुरत पड़ेगी। 

और अगर आपको OTP के बारे में जानकारी नहीं होगी तो आप इनमें से किसी भी काम को नहीं कर पाएंगे इसीलिए OTP के बारे में पता होना बहुत ही जरुरी है। 

OTP आपकी सुरक्षा के लिए बहुत ही जरुरी है क्योंकि आज के online दौर में अगर otp की सुविधा न हो तो आपका account बहुत ही आसानी से hack हो सकता है इसीलिए ज्यादातर online काम जैसे की bank के काम आप बिना OTP के नहीं कर सकते हैं। 

कुछ लोगों को otp के बारे में थोड़ा बहुत तो पता होता है लेकिन उनके पास ओटीपी से जुड़ी complete जानकारी नहीं होती है और न ही उन्हें OTP ka full form पता होता है। 

लेकिन आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप OTP से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर लेंगे जैसे की OTP क्या है, OTP का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है और OTP का full form क्या है तो चलिये OTP number kya hota hai detail में जानते हैं। 



OTP क्या होता है 

जब भी हम कोई भी online लेन - देन या मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो हमारे फोन में एक code आता है जिसे otp या one time password कहते हैं। यह OTP आपके mobile number या email में आता है। 

दोस्तों OTP आपके फोन में भेजा गया एक verification code होता है जिसकी मदद से आप किसी भी account में login करते हैं। OTP इस बात की पुष्टि करता है की वह login या transaction आप ही के द्वारा किया जा रहा है। 

OTP को हम one time password के अलावा one time pin या one-time authorization code के नाम से भी जानते हैं और OTP आपके registered मोबाइल नंबर या email के जरिये आपको प्राप्त होता है। 

Otp 6 अंको का code होता है जिसे आपको transaction या login के दौरान enter करना होता है। OTP को कोई भी व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर या email पर नहीं भेजता है बल्कि OTP automatic generated code होता है जोकि आपके फोन पर आता है। 

क्योंकि OTP को कोई भी व्यक्ति स्वयं से नहीं भेजता है इसीलिए OTP बहुत ही ज्यादा सुरक्षित हो जाता है और OTP की वजह से आपके account को आपके अलावा और कोई भी access नहीं कर सकता है। 

आज के समय में net banking जैसी कुछ बहुत ही जरुरी सुविधाओं का इस्तेमाल करना बिना OTP के मुमकिन नहीं है इसीलिए OTP क्या होता है यह जानना आपके लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। 

OTP सिर्फ एक बार इस्तेमाल किये जाने वाला password होता है जिसे आप दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं इसी कारण से OTP इतना सुरक्षित होता है। 

इसके अलावा OTP में निर्धारित समय सीमा होती है और कुछ समय में आपके phone में आया OTP expire हो जाता है। ज्यादातर OTP की समय सीमा 10 मिनट की होती है और 10 मिनट के अंदर आपको उस OTP को इस्तेमाल करना होता है। 

आज के समय में आपको लगभग सभी social media website पर आपको two factor authentication देखने को मिल जाता है लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है। अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता तो आपको बता दें की यह कुछ नहीं बल्कि OTP की मदद से account को secure करने का ही एक तरीका है। 

Two factor authentication को आप जब भी on करते हैं तो आपके phone में एक OTP आ जाता है यह OTP या तो आपके mobile number पर आता है या आपके email पर आता है जिसे डालकर आपको अपने account को verify करना होता है। 

जहाँ अगर आप अपने account पर login करने के लिए सिर्फ password का इस्तेमाल करेंगे तो यह उतना सुरक्षित नहीं है क्योंकि अगर आपके password की जानकारी किसी और को हो जाती है तो आपकी जगह वह व्यक्ति login कर सकता है लेकिन OTP में ऐसा करना बहुत ही मुश्किल है।


OTP क्यों जरुरी है  

दोस्तों आज के इंटरनेट के समय में OTP बहुत ही जरुरी हो गया है अब तक हमने यह तो जान लिया की OTP kya hai अब हम जानेंगे की OTP क्यों जरुरी है। 

आज के समय में बिना OTP के बहुत से online काम नामुमकिन हैं उसका कारण यह है की जैसे जैसे इंटरनेट पर लोगों की संख्या बढ़ रही है वैसे वैसे online fraud की भी संख्या बढ़ती जा रही है।  

जब भी हम कहीं पर account बनाते हैं तो हम normal password create करते हैं लेकिन ज्यादातर website या net banking में आपको OTP का option भी देखने को मिल जाता है यह OTP भी एक प्रकार का password ही होता है।

अगर बात करें normal password की जो लोग online fraud करते हैं उनके लिए इस password का अनुमान लगाना आसान होता है क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग हमेशा बहुत ही सरल पासवर्ड बनाते हैं जैसे की ज्यादातर लोग अपने नाम या मोबाइल नंबर को ही password बना लेते हैं। 

लेकिन जब बात otp की आती है तो इस password का अनुमान लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस पासवर्ड को आप खुद से नहीं बनाते हैं इसके अलावा otp कुछ ही समय के लिए मान्य होता है जिससे अगर किसी को आपका पासवर्ड मालूम भी हो तब भी वह आपके account में login नहीं कर सकता है। 

इसके अलावा बहुत बार हमारे जान पहचान का व्यक्ति भी हमारे account का फायदा उठा सकता है क्योंकि बहुत बार हम login करते समय अपने आस पास ध्यान नहीं देते हैं और बहुत से लोग हमारे user id और password को याद कर लेते हैं जिससे बाद में वह sign in करने की कोशिश करते हैं इस स्थति में भी OTP बहुत ही जरुरी बन जाता है। 

जब भी हम कोई online सामान order करते हैं तो उस सामान की delivery के लिए भी OTP बहुत जरुरी है क्योंकि बहुत बार आपके नाम का इस्तेमाल करके बहुत से लोग आपके सामान की delivery ले लेते हैं। OTP की जरुरत तब और बढ़ जाती है जब आपने उस सामान की payment पहले से कर दिया हो। 

इन सभी कारणों की वजह से आज के समय में OTP बहुत ही जरुरी बन गया है अब आपको यह सर्च करने की जरुरत नहीं है की OTP kyon jaruri hai वैसे तो हर जगह OTP को अनिवार्य नहीं किया गया है यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप OTP को चालू करना चाहते हैं या बंद लेकिन कुछ जगह जैसे की net banking में OTP अनिवार्य है। 

इसके अलावा बहुत से लोगों को OTP का मतलब क्या होता है यह पता नहीं होता है और कोई भी उनसे phone करके OTP पूछता है तो वे अपना OTP बता देतें हैं जिससे उनके साथ fraud हो सकता है इसीलिए OTP  के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है क्योंकि आज के समय में OTP बहुत ही बहुमूल्य हो गया है।


OTP का full form क्या है 

हम में से ज्यादातर लोगों को तो OTP के बारे में पता होता है लेकिन बहुत से लोगों को OTP का फुल फॉर्म पता नहीं होता है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप जान जायेंगे की OTP ka full form क्या है। 

आपको बता दें की OTP का full form "one time password" होता है जिसे हिंदी में एक बार उपयोग में लाने वाला पासवर्ड कहते हैं। 


OTP का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है 

दोस्तों आज के समय में लगभग सभी online कामों में OTP का इस्तेमाल हो रहा है और खासकर की जहाँ आपकी personal details और bank की details की सुरक्षा की बात हो वहाँ पर तो OTP अनिवार्य है। दोस्तों आपने अब तक यह तो जान लिया की OTP kya hota hai तो चलिए दोस्तों अब जानते हैं की OTP का उपयोग कहाँ कहाँ होता है।  

1. OTP का इस्तेमाल bank के सभी कामों के लिए होता है जिसमे net banking और पैसों का लेन - देन जैसे कार्य शामिल हैं। 

2. जब भी आप किसी website में अपना account बनाते हैं और अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं इस स्थति में भी OTP का इस्तेमाल आपके password को reset करने के लिए किया जाता है। Password को reset करने के लिए आपके mobile या email पर OTP आता है जिसकी मदद से आप अपने पासवर्ड को दोबारा change कर सकते हैं। 

3. OTP  का उपयोग two step authentication को activate करने के लिए किया जाता है OTP की मदद से आप अपने google account या अपने social media account पर two step authentication लगा सकते हैं जिससे आपका account आपके अलावा और कोई भी login नहीं कर सकता है। 

4. Online order की delivery के लिए भी OTP का इस्तेमाल किया जाता है। जब भी आप online कुछ सामान order करते हैं तो आपके पास एक OTP आता है जिसे आपको सामान की delivery लेते समय बताना होता है। 

5. Paytm जैसे digital wallet सेवाओं पर login करने के लिए भी OTP का उपयोग होता है जिससे user को verify किया जा सके इसके अलावा E-commerce वेबसाइट जैसे की amazon या flipkart पर login या समान की बुकिंग करने के लिए भी OTP का इस्तेमाल किया जाता है। 

6. अगर आपका मोबाइल नंबर या email किसी को पता है तो वह आपके number या email से किसी वेबसाइट पर account न बना पाए इसके लिए भी OTP का इस्तेमाल होता है। 

7. Vaccination के लिए CoWIN पोर्टल पर रजिस्टर या लॉगिन करने के लिए भी OTP का इस्तेमाल होता है। 

8. Whatsapp में account बनाते समय भी आपके नंबर को verify करने के लिए otp का उपयोग होता है। 

9. नया सिम कार्ड खरीदते समय भी OTP का इस्तेमाल होता है। 

10. Railway या flight की टिकट बुक करने के लिए भी हमें OTP की जरुरत पड़ती है। 

11. जब भी हम ATM से पैसे निकालने जाते हैं तो ATM से पैसे निकालने के लिए भी OTP का उपयोग होता है। 


OTP कैसे आता है 

बहुत से लोगों को नहीं पता होता है की OTP कैसे आता है लेकिन अब आपको OTP kaise aata hai इसके बारे में डिटेल में जानकारी मिल जाएगी। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि OTP सिर्फ SMS के जरिये ही हमें प्राप्त होता है लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि OTP आपको तीन प्रकार के माध्यम से प्राप्त हो सकता है तो चलिए जानते हैं कौन कौन से तरीके हैं जिनसे हमें otp मिल सकता है। 

  • SMS - OTP आने का सबसे सामान्य तरीका SMS है। ज्यादातर online काम या फिर बैंक के कामों में OTP आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिये आता है। आज के समय में लगभग सभी website OTP के लिए SMS सर्विस का ही इस्तेमाल करती हैं। 
  • Email - दोस्तों OTP प्राप्त करने का दूसरा सबसे लोकप्रिय तरीका email है। बहुत सी वेबसाइट verification के लिए OTP को email में भेजती हैं और ऐसी वेबसाइट जिसमे account बनाते समय आप अपना मोबाइल नंबर नहीं देते हैं और सिर्फ email से ही sign up कर लेते हैं ऐसी वेबसाइट OTP को हमेशा email पर ही भेजती हैं। इसीलिए अगर अगली बार आपको SMS के जरिये OTP प्राप्त न हो तो एक बार अपना email जरूर चेक कर लें। 
  • Voice calling - OTP को आप voice calling की मदद से भी प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है की OTP voice call के जरिये भी आता है लेकिन whatsapp और whatsapp के जैसे और भी बहुत सारे apps में आपको SMS के साथ साथ voice calling के जरिये भी OTP प्राप्त करने का option मिल जाता है। 

OTP के फायदे 

1. OTP का जो सबसे बड़ा फायदा है वह है सुरक्षा OTP की वजह से ऑनलाइन कामों में आपकी सुरक्षा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है और कोई भी व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर या email id का गलत फायदा नहीं उठा सकता है। OTP के वजह से अगर आपका पासवर्ड चोरी भी हो जाये तब भी आपका account सुरक्षित रहता है। 

2. OTP के कारण कोई भी व्यक्ति आपके साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकता है क्योंकि आपके बैंक account से online पैसों का लेन - देन करने के लिए OTP की जरुरत पड़ती है इसीलिए अगर कोई आपके साथ fraud करने की कोशिश भी करता है तो वह नहीं कर पाता है। 

3. OTP का जो अगला फायदा है वह है user का verification जो की OTP की मदद से बड़े ही आसानी से हो जाता है। आप जब भी किसी website में अपना account create करते हैं या फिर उस website में login करते हैं तो आपका सत्यापन OTP की मदद से तुरंत और बड़े ही आसानी से हो जाता है। 

4. OTP की जो सबसे खास बात है वह यह है कि OTP के लिए आपको पैसे नहीं देने पड़ते हैं। जब भी आप OTP को चालू करते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी charge नहीं देना पड़ता है बल्कि यह आपके मोबाइल या email में free में आपको मिलता है। 

5. आपके मोबाइल नंबर या email में OTP आने में जरा भी समय नहीं लगता है जिससे आपका verification कुछ ही सेकंड में हो जाता है जो की OTP को बहुत ही ज्यादा खास बना देता है। 

6. OTP के वजह से आप अपने social media account में दोगुनी सुरक्षा लगा सकते हैं जिसे हम two step verification के नाम से भी जानते हैं। 

7. OTP का अगला फायदा यह है की OTP को आपको याद करने की जरुरत नहीं होती है क्योंकि OTP हर बार अलग आता है और यह कुछ समय के लिए ही valid होता है। 

8. चूँकि OTP अपने निर्धारित समय के बाद expire हो जाता है इसीलिए अगर आपका पुराना OTP किसी को पता भी चल जाये तो वह कोई काम का नहीं होता है।

9. OTP का अगला फायदा यह है की OTP generate होने की कोई limit नहीं होती है इसीलिए आप जितने बार भी transaction या login करेंगे उतने बार OTP generate होकर आपके phone में आयेगा। 

10. कई बार अगर आपने अपने phone में कोई app install किया है और अगर उस app में आपको account बनाना पड़ता है तो OTP verification अपने आप ही हो जाता है बस आपके phone में वह sim card लगा होना चाहिए जिसका इस्तेमाल आपने उस app में sign up के दौरान किया था। 


OTP से जुड़े FAQ 

1. क्या OTP को कोई व्यक्ति खुद से बना कर भेजता है ?

नहीं OTP को कोई भी व्यक्ति खुद से बना कर नहीं भेजता है बल्कि यह automatic आपके registered mobile number या email पर आता है।   

2. क्या एक ही OTP को हम बार बार इस्तेमाल कर सकते हैं ?

नहीं आप एक ही OTP को बार बार इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि OTP कुछ समय के बाद expire हो जाता है। जब भी आपको OTP की जरुरत पड़ेगी आपको हर बार नया OTP मिल जायेगा। 

3. क्या OTP अनिवार्य होता है ?

OTP अनिवार्य नहीं होता है लेकिन कुछ काम जैसे की net banking में OTP अनिवार्य होता है इसके अलावा बहुत सी website ऐसी हैं जिसमें आपको registration करते समय OTP की जरुरत पड़ती है। 

4. क्या हर किसी का OTP same होता है ?

नहीं हर किसी का OTP same नही होता है बल्कि सबका OTP अलग अलग होता है। 

5. OTP कितने देर तक valid रहता है ?

OTP की validity निश्चित नहीं होती है कुछ OTP बहुत कम समय के लिए valid होते है तो कुछ ज्यादा समय के लिए valid होते हैं लेकिन ज्यादातर OTP की वैधता 10 मिनट की होती है। 

6. अगर OTP गलत enter कर दें तो क्या होगा ?

दोस्तों अगर आपने OTP  को गलत enter कर दिया है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि जहाँ पर आप OTP को enter करते हैं वहाँ पर आपको दोबारा OTP मंगाने के लिए resend OTP का option होता है जिसकी मदद से आप दोबारा OTP प्राप्त कर सकते हैं। 

7. अगर OTP न आये तो क्या करें ?

वैसे तो अगर आपके फोन में network है तो आपके पास OTP जरूर आएगा लेकिन अगर फिर भी OTP न आये तो आप resend OTP पर क्लिक करके दोबारा OTP मंगा सकते हैं। 

8. OTP कहाँ आता है ?

OTP आपके registered मोबाइल नंबर या ईमेल में आता है। 

9. क्या login या transaction से पहले OTP को generate कर सकते हैं ?

नहीं आप login या transaction से पहले OTP को generate नहीं कर सकते हैं क्योंकि OTP login या transaction के दौरान ही generate होता है। 

10. OTP कितने digit का होता है ?

ज्यादातर OTP 4 से लेकर 6 digit तक के होते हैं। 


Conclusion 

दोस्तों OTP हमारी सुरक्षा के लिए बहुत ही जरुरी है लेकिन बहुत से लोगों को OTP kya hota hai इसके बारे में जानकारी नहीं होती है इसीलिए वह OTP की सुविधा को चालू नहीं करते हैं। 

OTP के लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने पड़ते हैं फिर भी लोग इस सुविधा का फायदा नहीं उठाते हैं जिससे अगर उनके account का password किसी को पता चल जाता है तो वह आपके account का इस्तेमाल कर सकता है इसीलिए अगर आपको किसी भी वेबसाइट पर two step verification का option दिखे तो उसे जरूर चालू कर दें। 

इस आर्टिकल में हमने OTP के बारे में लगभग पूरी जानकारी दे दी है इसके बाद आपको OTP क्या होता है यह सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

मुझे उम्मीद है आपको हमारी यह post पसंद आयी होगी और आपको पता चल गया होगा कि OTP क्या है और अगर आपको आर्टिकल पसंद आया और कुछ सीखने को मिला तो इसे share जरूर करें। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)