PDF कैसे बनाते हैं | जानिए pdf क्या है और pdf कैसे बनाये हिंदी मे

0

pdf kaise banate hain

दोस्तों आपने PDF का नाम जरूर सुना होगा लेकिन अगर आपको नहीं पता की PDF kya hai और PDF kaise banate hain तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम PDF कैसे बनाये इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। 

आज के समय में PDF का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। ज्यादातर लोग जब भी किसी को document भेजते हैं तो वो PDF के format में ही भेजते हैं। 

PDF का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने का कारण यह है की PDF को पढ़ना और PDF को print करना बहुत ही ज्यादा आसान है। 

लेकिन बहुत से लोगों को PDF kaise banaye इसके बारे में जानकारी नहीं होती है जिससे अगर उन्हें किसी document की PDF बनाना पड़ जाये तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसीलिए आपको PDF file kaise banate hain यह जानना बहुत ही जरुरी है। 

तो चलिए जानते हैं PDF file बनाने का तरीका लेकिन PDF बनाने की प्रोसेस जानने से पहले PDF क्या है यह जान लेते हैं। 



PDF क्या है 

PDF एक file format है और PDF का full form Portable Document Format है और इसे adobe द्वारा 1992 में बनाया गया था। 

PDF की मदद से आप अपने सभी डॉक्यूमेंट को एक फाइल में बदल सकते हैं जिसे आसानी से पढ़ा और कहीं भेजा जा सकता है। इसके साथ PDF को आसानी से print किया जा सकता है। 

PDF को phone, computer और tablet में खोला और बनाया जा सकता है जिस वजह से ज्यादातर लोग PDF का ही इस्तेमाल करते हैं। 

अगर आपको बहुत सारे document या photo कहीं भेजना है तो उसे अलग अलग भेजने में परेशानी होती है लेकिन pdf की मदद से आप बहुत सारी photo का PDF बनाकर एक बार में भेज सकते हैं। 

इसके अलावा जरुरी डॉक्यूमेंट की एक PDF file बनाकर आप online storage जैसे की google drive या onedrive में save कर सकते हैं जिसे बाद में जरुरत पड़ने पर आसानी से देखा या डाउनलोड किया जा सकता है। 

इंटरनेट पर लगभग जितनी भी ebook हैं वो सभी ज्यादातर PDF के format में ही होती हैं। 


PDF कैसे बनाते हैं 

दोस्तों अब तक हमने जान लिया की PDF क्या है अब हम जानेंगे की PDF kaise banate hain तो चलिए जानते हैं mobile में PDF कैसे बनाये। 

पहले ज्यादातर लोग PDF बनाने के लिए CamScanner app का इस्तेमाल करते थे लेकिन भारत सरकार के द्वारा इस PDF को प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

इसीलिए अगर आपका सवाल था की camscanner से PDF कैसे बनाते हैं तो अब आप CamScanner app का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

लेकिन मैं आपको CamScanner से भी अच्छा app बताऊंगा जिसकी मदद से आप PDF बना सकते हैं। 

यहाँ पर हम PDF बनाने के लिए adobe scan app का इस्तेमाल करेंगे। इस app को adobe के द्वारा ही बनाया गया है और इसे use करना भी बहुत ही आसान है। 

तो चलिए step by step जानते हैं कि पीडीएफ कैसे बनाते हैं हिंदी में। 

Step-1: PDF बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने smartphone में adobe scan app को download कर लीजिये। Adobe scan को डाउनलोड करने के बाद इस app को open कर लीजिए और इसमें अपना account बना लिजिये।

Step-2: App को open करने के बाद आपको आपके phone के camera app के जैसा interface दिखाई देगा जहाँ पर आप जिस भी डॉक्यूमेंट की PDF बनाना चाहते हैं उसकी picture click करते जाइये।

अगर आप अपने phone की gallery से image सेलेक्ट करना चाहते हैं तो gellery वाले icon पर click करके image को सेलेक्ट कर लीजिये। 


pdf kaise banaye

Step-3: जब आपकी पूरी picture click हो जाये तब नीचे की तरफ image पर क्लिक कर दीजिये। 


pdf kya hai

Step-4: अब आपने जो photo खींचा था वह आपके सामने आ जायेगी जिसे आप edit कर सकते हैं जैसे की अगर आप images को reorder, crop या rotate करना चाहें तो कर सकते हैं। 


pdf file kaise banaye

Step-5: अब आपको ऊपर की तरफ rename का option मिल जायेगा जिसमे क्लिक करके आप जिस नाम से PDF save करना चाहते हैं वह नाम enter कर दीजिये। 


pdf kaise banaye mobile me

Step-6: अब आपको save PDF पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपकी PDF बन जायेगी जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


camscanner se pdf kaise banaye


ये भी पढ़े :-


Google drive से PDF कैसे बनाते हैं 

बहुत से लोग किसी app को डाउनलोड करके PDF नहीं बनाना चाहते हैं इसीलिए हम जानेंगे कि google drive se PDF kaise banaye क्योंकि google drive लगभग सभी smartphone में पहले से ही install आता है। 

Google drive एक online storage है और इसका फायदा यह है की google drive से आप PDF बनाकर google drive में ही store कर सकते हैं जिसे बाद में आप कहीं भी access कर सकते हैं। 

Google drive से PDF बनाने के लिए आपको नीचे दिए हुए steps को follow करना होगा जिसके बाद आप drive से आसानी से PDF बना पाएंगे। 

Step-1: सबसे पहले आप अपने smartphone में google drive app को open कर लीजिये। 

Step-2: अब नीचे की तरफ plus(+) वाले icon पर click कर दीजिये। 


google drive se pdf kaise banaye

Step-3: अब आपको scan वाले icon पर क्लिक करना है। 


pdf file kaise banaye jati hai

Step-4: Scan बटन पर click करने के बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट की photo खींचना है। 

Step-5: अगर आप एक से ज्यादा फोटो खींचना चाहते हैं तो plus(+) बटन पर क्लिक करके खींच सकते हैं। 


पीडीएफ कैसे बनाते हैं

Step-6: इसके बाद save बटन पर क्लिक कर दीजिये और आपकी PDF बनकर google drive में save हो जाएगी। 


पीडीएफ फाइल कैसे बनाते हैं


Google web page से PDF कैसे बनाते हैं 

जब हम google पर कुछ सर्च करते हैं तो बहुत बार हमें उस information को save करने की जरुरत पड़ती है। 

लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है की google की जानकारी को save कैसे करें। 

इसीलिए अब हम जानेंगे की google web page se PDF kaise banate hain तो चलिए प्रक्रिया को step by step जानते हैं। 

Step-1: सबसे पहले आपको जिस भी web page की PDF बनाना है उस वेब पेज को खोल लीजिये। 

Step-2: अब आपको web browser के ऊपर की तरफ 3 dot पर click करना है। 

Step-3: इसके बाद आपको print पर click करना है जिसके बाद save as PDF वाले बटन पर click कर दीजिये और आपकी web page की PDF बन जायेगी जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में save कर सकते हैं। 

अगर आप मोबाइल में PDF बना रहें हैं और आपको print का option नहीं दिखता है तो share पर क्लिक कर दीजिये जिसके बाद आपको print का option दिखने लगेगा। 


Computer में photo का PDF कैसे बनाये 

जब हमें बहुत सारी फोटो को कहीं भेजना होता है या फिर एक जगह रखना होता है तो हमें photo ki PDF बनाने की जरुरत पड़ती है। 

इसीलिए अब हम जानेंगे की computer me photo ka PDF kaise banaye जिससे आप आसानी से अपनी photo को PDF में बदल सकते हैं। 

यह तरीका मोबाइल में भी काम करेगा इसीलिए अगर आप सर्च कर रहे हैं की phone में image की PDF कैसे बनाया जाता है तो नीचे के steps को आप फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।   

Step-1: सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या फोन में web browser को open कर लेना है। 

Step-2: अब आपको अपने browser में online2pdf.com वेबसाइट को ओपन कर लेना है। 

Step-3: अब आपको select files पर click करके उन photo को सेलेक्ट करना है जिनकी आप PDF बनाना चाहते हैं। 


photo ka pdf kaise banaye

Step-4: अब आपको convert वाले बटन पर click कर देना है जिसके बाद आपकी PDF बनकर download होने लगेगी। 


laptop me image ko pdf kaise banaye

Conclusion 

आजकल PDF का इस्तेमाल लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में किया जा रहा है इसके अलावा किसी को फोटो भेजने या डॉक्यूमेंट भेजने में भी PDF का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

इसीलिए आपको PDF बनाने की जानकारी होना बहुत ही जरुरी है ताकि जब आपको पीडीएफ बनाने की आवश्यकता पड़े तो आपको पता हो की PDF kaise banate hain ताकि आप आसानी से PDF बना पाये। 

इस आर्टिकल में मैंने आपको PDF बनाने के लगभग सभी तरीके बता दिए हैं और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको PDF कैसे बनाये यह सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

अगर आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की पीडीएफ कैसे बनाते हैं। 

उम्मीद है दोस्तों आपको PDF बनाने की पूरी जानकारी मिल गई होगी और अगर आपको कुछ सीखने को मिला तो इसे शेयर जरूर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)