राउटर क्या है | राउटर कैसे काम करता है - Router meaning in hindi

0

Router kya hai

दोस्तों अगर आप कंप्यूटर नेटवर्क्स के विषय में रुचि रखते हैं तो आपने router का नाम जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि router kya hota hai और router कैसे काम करता है अगर नहीं तो आज हम router in hindi के बारे में जानने वाले हैं। 

हम सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और हो सकता है कि आपके घर या ऑफिस में इंटरनेट चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन लगा हो लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंटरनेट कनेक्शन लगवाते समय राउटर की जरुरत क्यों पड़ती है। 

Computer networks को बनाने में router एक अहम भूमिका निभाता है और आज के समय में अगर आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो आपको राउटर के बारे में पता होना चाहिए। 

इसीलिए आज हम router meaning in hindi के बारे में डिटेल में जानेंगे जिसके बाद आपको router के बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी। 

तो चलिए दोस्तों जानते हैं कि राउटर क्या है हिंदी में। 


Router क्या है 

Router एक networking device होता है जिसका इस्तेमाल computer networks को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। 

Router का काम data packets को network के जरिये एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक पहुँचाना होता है। 

हम जो भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं वह data packets के रूप में आता है उदाहरण के लिए जब भी हम कोई वेबसाइट खोलते हैं या इंटरनेट पर कोई वीडियो देखते हैं तो उस वेबसाइट या वीडियो का data हमारे मोबाइल या कंप्यूटर में data packets के रूप में आता है और router इन्हीं data packets को आगे बढ़ाने का काम करता है।  

हम घर के इंटरनेट कनेक्शन में जो राउटर इस्तेमाल करते हैं उस router में डेटा पैकेट्स ethernet cable के जरिये आता है और फिर router उस data packets को analyze करके destination address तक पहुँचा देता है। 

Router की वजह से हम एक ही internet connection से अलग अलग डिवाइस में internet का इस्तेमाल कर पाते हैं।

Router ईथरनेट केबल से आने वाले internet को router से कनेक्टेड डिवाइस में बांट देता है जिससे आप एक साथ बहुत सारे डिवाइस में internet का उपयोग कर पाते हैं।

अगर router न हो तो कोई भी डेटा सही जगह तक नही पहुँच पायेगा जिससे अगर आप एक इंटरनेट कनेक्शन से बहुत सारे डिवाइस में इंटरनेट इस्तेमाल कर रहें हैं तो कौन सी वेबसाइट का data किस डिवाइस में भेजना है यह पता नहीं चल पायेगा जिसके कारण आप बहुत सारे डिवाइस में एक साथ इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।


Router कैसे काम करता है 

अब तक हमने what is router in hindi जान लिया अब हम जानेंगे कि router काम कैसे करता है। 

दोस्तों router data packets को नेटवर्क के जरिये एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक पहुँचाने का काम करता है और इसके लिए राउटर routing table का इस्तेमाल करता है। 

Routing table में आस पास के router का address और path distance होता है।

जब भी हम कोई data भेजते हैं जैसे कि हम कोई email भेजते हैं तो वह email data packets में बदल जाता है और सबसे पास वाले router पर पहुँच जाता है।

इसके बाद router routing table के जरिये उस data packets को भेजने का सबसे shortest path ढूंढ लेता है और फिर उस data packets को जिसमे receiver का IP address होता है उसे receiver के IP address वाले router तक भेज देता है और वह data packets अपने destination address तक पहुँच जाता है।

इसके साथ जो हम घर या ऑफिस में internet इस्तेमाल करने के लिए राउटर इस्तेमाल करते हैं उसमें बहुत सारे डिवाइस कनेक्टेड रहते हैं इसलिये वह router सभी डिवाइस के लिए local IP address assign करता है जिससे ईथरनेट केबल से आने वाले data packets राउटर से कनेक्टेड सही डिवाइस तक पहुँच सकें। 


Router के components 

अब तक हमने router in computer network और राउटर कैसे काम करता है जान लिया अब हम राउटर के कंपोनेंट्स के बारे में जानेंगे। 

Router एक electronic device है जिसके कारण किसी भी router के बहुत सारे components होते हैं जिससे वह router अच्छे से काम कर पाता है। तो चलिए जानते हैं कि राउटर के कौन कौन से components होते हैं। 

CPU 

जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में जबसे जरुरी हिस्सा CPU होता है इसी प्रकार router में भी CPU सबसे अहम हिस्सा होता है। 

CPU का काम ऑपरेटिंग सिस्टम के instruction के जरिये router के सभी कंपोनेंट्स को मैनेज करना होता है। 

RAM 

Router की RAM भी वैसे ही काम करती है जैसे आपके फोन या कंप्यूटर की RAM काम करती है। 

Router जब on होता है तब राउटर का operating system और configuration file RAM में load होती है। Router के बंद होते ही RAM clear हो जाती है। 

ROM 

Router में ROM का काम राउटर के bootstrap program के साथ operating system software को store करना होता है।

NVRAM (NON-VOLATILE RAM)

NVRAM में router की configuration file store होती है। जब भी हम राउटर को configure करते हैं तो वह configuration file NVRAM में जाकर स्टोर हो जाती है। 

जब भी राउटर चालू होता है तब राउटर में Program NVRAM से ही load होते हैं। NVRAM में फाइल router के बंद या reload होने पर भी delete नहीं होती है। 

Flash Memory

Flash memory में router का operating system स्टोर रहता है। 

Network Interfaces

किसी भी router में आपको बहुत सारे network interfaces देखने को मिल जाते हैं। इन network interfaces की मदद से router को पता चल पाता है कि कौन से port में कौन सा नेटवर्क का wire कनेक्टेड है और इसकी मदद से router नेटवर्क से कनेक्ट हो पाता है और data packets को forward कर पाता है।


Router के प्रकार 

Router मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं जोकि हैं broadband router और wireless router जिनके बारे में हम डिटेल में जानेंगे।

Broadband Router 

Broadband router का इस्तेमाल ज्यादातर कंप्यूटर को केबल के जरिये इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। 

इस राउटर में एक केबल का इस्तेमाल होता है जिसे हम ईथरनेट केबल कहते हैं। इस केबल के जरिये बहुत सारे कंप्यूटर को राउटर से कनेक्ट किया जा सकता है। 


Wireless Router 

Wireless router में बिना किसी केबल के मोबाइल या कंप्यूटर को हम राउटर से कनेक्ट कर सकते हैं। 

इस राउटर का इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और घर में किया जाता है। 

Wireless router में multiple device Wi-Fi का इस्तेमाल करके राउटर से कनेक्टेड रहते हैं और सभी डिवाइस एक साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वायरलेस राउटर में सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड भी होता है जिससे आपका इंटरनेट कोई और इस्तेमाल नहीं कर सकता है। 


Router के उपयोग 

दोस्तों अब तक आपको यह तो पता चल गया होगा की router kya hai अब हम जानेंगे कि router के उपयोग कौन कौन से हैं। 

तो चलिए जानते हैं कि router का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है। 

  1. Router का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इंटरनेट को शेयर करने के लिए किया जाता है। जब भी कोई व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में इंटरनेट कनेक्शन लगवाता है तो उसे router की जरुरत पड़ती है। 
  2. Router की मदद से आप NAS (Network Attached Storage) बना सकते हैं और अपने hard disk drive या SSD में स्टोर data को बहुत लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। 
  3. Router का इस्तेमाल data packets को sender से receiver तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। 
  4. Router data packets को destination तक पहुँचाने के लिए सबसे shortest path ढूंढता है। 
  5. Router का उपयोग दो नेटवर्क को आपस मे जोड़ने के लिए किया जाता है।

Conclusion

इस पोस्ट में मैंने आपको Router kya hai in hindi के बारे में पूरी जानकारी दे दी है जिसको पढ़ने के बाद आपको router meaning in hindi पता चल गया होगा।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई और आपको meaning of router in hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई हो तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)