PUBG क्या है ? | what is PUBG in hindi | PUBG कैसे खेले

0

Pubg kya hai | pubg full form

हेलो दोस्तों आपने कभी न कभी PUBG का नाम तो जरूर सुना होगा ऐसे में आप हो जाते हैं confused की आखिर ये PUBG क्या है और PUBG ka full form क्या है। 

तो दोस्तों आपको बता दे की ये PUBG खुछ नहीं बल्कि सिर्फ एक online multiplayer game जिसका full form PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) है। 

इसे South Korean video game company Bluehole की मदद से PUBG Corporation द्वारा बनाया गया है। 

PUBG चार platforms पर available है और वो हैं Microsoft Windows, xbox one, android और ios सबसे पहले PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) को microsoft windows के लिए 20 दिसम्बर, 2017 को PUBG Corporation द्वारा पब्लिश किया गया था। 

और फिर android and ios के लिए 9 फरवरी, 2018 को tencent games द्वारा पब्लिश किया गया और उसके बाद xbox one के लिए Microsoft studios द्वारा 4 सितम्बर, 2018 को publish किया गया। 


PUBG क्या है 

PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) एक online multiplayer battle royale game है। 

इस गेम में एक साथ 100 लोग खेल सकते है। PUBG एक shooting game है ऐसे में अगर आप शूटिंग गेम के शौकीन है तो PUBG आपके लिए बहुत ही अच्छा गेम होने वाला है। 

चलिए अब और डिटेल में जानते हैं PUBG क्या है।


PUBG कैसे खेले (how to play PUBG in hindi)


Pubg kaise khele

दोस्तों क्या आपको पता है PUBG कैसे खेले अगर नहीं तो इस पोस्ट में आप जान जायेंगे how to play PUBG in hindi इस गेम को खेलने के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरुरी है। 

इस गेम में एक साथ 100 लोग खेल सकते हैं इसमें 4 लोगो की team (squad) होती है लेकिन अगर आप चाहे तो अपनी team (squad) में 4 से कम भी खेल सकते हैं। 

आपको इन्ही 100 लोगो में लास्ट तक बचे रहना होता है और जो लास्ट तक बचा रहता है वो winner हो जाता है और 4 लोगो की टीम में अगर सिर्फ 1 ही बचता है लास्ट तक तो भी पूरी team winner मानी जाती है। 

इस गेम में 100 लोगो को एक airplane के जरिये island में पैराशूट के द्वारा उतार दिया जाता है उतरने के तुरंत बाद ही प्लेयर buildings और दूसरी जगहों में weapons, vehicles, armor, and other equipment ढूंढ़ते है। 

जब प्लेयर आइलैंड में उतरते हैं तो उनके पास कुछ भी नहीं होता। इसके आलावा अगर आप किसी को kill करते हैं तो आप उसके सारे equipment ले सकते हैं। 

Island में 2 circle होते हैं एक blue और दूसरा white दोनों टाइम के साथ छोटे होते जाते हैं आपको white circle के अंदर रहना होता है अगर आप वाइट सर्कल के बाहर जाते हैं तो आप safe zone से बाहर हो जाते हैं और अगर आप blue circle के बाहर चले जाते हैं तो आपकी हेल्थ कम होने लगती है और अगर आप जल्दी ब्लू सर्कल के अंदर नहीं आते तो आप मर जाते हैं। 

इस गेम का मजा तब और बढ़ जाता है जब circle एकदम छोटा हो जाता है और सिर्फ 2 या 3 प्लेयर ही बचते हैं तब इसमें आपका निसाना और चालाकी बहुत काम आती है। 

इस गेम में अगर आपके teammate को गोली लग गयी है तो उसे आप revive भी कर सकते हैं और फिर जो लास्ट तक survive करता है उसे winner winner chicken dinner मिल जाता है। 


Meaning of winner winner chicken dinner 

PUBG में जो भी जीत जाता है उसे chicken dinner मिलता है लेकिन क्या आपको पता है chicken dinner का मतलब। 

आपको बता दे कि पुराने जमाने में western countries में लोग जुआ खेला करते थे और जो जुए में जीत जाता था वो उस दिन chicken afford कर सकता था इसी लिए इस गेम में आप जब जीत जाते हैं तो आपको chicken dinner मिल जाता है। 


क्यों है PUBG इतना popular 

आज के टाइम में PUBG बहुत ही popular गेम बन चूका है और जब से PUBG mobile लांच हुआ है तब से इसकी popularity और भी बढ़ गई है। इसके आलावा PUBG के popular होने के कई कारण है जैसे -


Online multiplayer 

PUBG एक online multiplayer game है जिसे आप घर बैठे अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं और जो दोस्तों के साथ गेम खेलने में मजा आता है वो अलग ही होता है आप इस गेम में पूरी strategy बनाके अपने दोस्तों के साथ मिशन को अंजाम दे सकते है। इससे एक memory create होती है, एक अलग ही मजा आता है। 


Voice chat 

PUBG एक ऐसा गेम है जिसमें आप खेलते वक्त अपने teammates के साथ voice chat कर सकते हैं जिससे आप planning कर सकते है और यही फीचर PUBG को बाकि गेम्स से अलग और खास बनाता है। 


Openworld 

वैसे तो कई गेम open world होते हैं लेकिन pubg open world के साथ साथ multiplayer भी है जिससे आप इस game में loot के लिए अलग अलग घरों में जा सकते हैं, दोस्तों के साथ कही भी गाड़ी में घूम सकते हैं और आप घूमते हुए भी फायरिंग कर सकते हैं जिससे एक अलग ही अनुभव मिलता है। 

इसके अलावा और भी बहुत से कारण हैं pubg की popularity के जैसे कि इसमें आप guns के parts की लूट कर सकते हैं जैसे gun suppressor जिससे आप guns की efficiency बढ़ा सकते है, teammates को revive कर सकते हैं। 


PUBG से जुड़े हुए कुछ FAQ's 

1. PUBG का full form क्या है?

PUBG का full form PlayerUnknown's Battlegrounds है।


2. PUBG को किसने बनाया?

PUBG गेम का concept और design Brendan Greene नेतृत्व में बनाया गया। 


3. PUBG किस देश का है?

PUBG दक्षिण कोरिया (South Korea) देश का है। 


4. PUBG और BGMI में क्या अंतर है?

PUBG को भारत में भारत सरकार के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था जिसके बाद PUBG की जगह नया गेम आया जिसे हम BGMI (Battlegrounds Mobile India) के नाम से जानते हैं। 


Conclusion 

दोस्तों पबजी एक बेहतरीन गेम है आपको इसे एक बार जरूर खेलना चाहिए लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखे की इस गेम का addiction बहुत जल्दी होता है इसीलिए इसे लिमिट में ही खेले वरना आपको इसकी लत लग जाएगी। 

आपको हमारा आज का आर्टिकल कैसा लगा comment करके जरुर बताये। अगर आप को आर्टिकल पसंद आया हो तो एक शेयर जरुर करें। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)