Samsung galaxy j7 prime ko kaise root kare
हेलो दोस्तों क्या आप के पास भी Samsung का galaxy j7 prime है जिसे आप root करना चाहते है लेकिन अभी तक वह root नहीं हो पाया है अगर हाँ तो इस आर्टिकल में आप जान जायेंगे कि Samsung galaxy j7 prime को कैसे root करे। यहाँ पर मैंने जो भी तरीका बताया है वह 100% काम करेगा और यह तरीका samsung galaxy j7 prime ही नहीं बल्कि सैमसंग के सभी स्मार्टफोन्स पर काम करेगा। इंटरनेट पर आपको android root करने के कई सारे तरीके मिल जाते है लेकिन जरुरी नहीं के वो तरीके काम करे जैसे की अगर आप kingroot से अपने फोन को रुट करने की सोच रहे हैं लेकिन जब मैंने सैमसंग के फोन को kingroot से root करने की कोशिश की तो वह नहीं हो रहा था। इसके अलावा हम TWRP की मदद से भी phone रुट कर सकते हैं लेकिन बहुत से लोग सैमसंग के फोन्स में Magisk application को install करते हैं जिससे वह रुट नहीं होता। आपको बता दे की सैमसंग के डिवाइस सिर्फ SuperSU को support करते है। तो चलिए जान लेते हैं कि samsung galaxy j7 prime को root करने के लिए किन किन चीजों की जरुरत पड़ेगी।
Install odin software
Samsung के device को root करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में odin software को डाउनलोड करना होगा जो आप इनकी वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते है। ओडिन सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद आपको उसको install करना है।
Download TWRP recovery
Odin software download करने के बाद आपको samsung galaxy j7 prime के लिए twrp recovery zip file download करना है। अगर आपके पास सैमसंग का और कोई डिवाइस है तो आप उसके model की twrp recovery डाउनलोड करे।
Download SuperSu
अब आपको SuperSU application की zip file डाउनलोड करना है। SuperSu को डाउनलोड करने के बाद उसे एक pendrive में डाल दीजिए जिसे हम otg cable में लगाकर TWRP की मदद से install करेंगे और यह एप्लीकेशन आपको अपने फोन में root access देगा। अगर आप चाहे तो फोन में भी SuperSU रख सकते हैं और फोन के file manager से ही डायरेक्ट इनस्टॉल कर सकते हैं लेकिन कई बार TWRP recovery में फोन की file manager show नहीं होती इसलिए हम इसे pendrive और otg cable की मदद से install करेंगे।
download samsung usb driver
अब आपको सैमसंग का usb driver डाउनलोड करना है जिससे आपका phone computer से अच्छे से connect हो सके। हो सकता है की आपके computer में samsung का usb driver पहले से install हो तो आप दोबारा install मत करे या फिर आप उसे डिलीट करके latest version install कर सकते हैं।
इन सब को डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ स्टेप्स को follow करना है जिसके बाद आपका phone 100% root हो जायेगा।
Step 1 - सबसे पहले अपने computer में odin software को open कर लीजिये।
Step 2 - अब अपने सैमसंग के फोन को odin mode में on कर लीजिये। फोन को ओडिन मोड में on करने के लिए आपको volume down button + home button + power button को एकसाथ दबाना होगा जिसके बाद आपके सामने एक warning का पेज आ जायेगा जहाँ पर आपको volume up बटन दबाना है जिसके बाद आप ओडिन मोड में enter हो जाएंगे। Odin mode को fastboot mode भी कहते है।
Step 3 - अब अपने फोन को usb data cable की मदद से computer से कनेक्ट कर दीजिये जिसके बाद ओडिन सॉफ्टवेयर में शो हो जायेगा की फोन कनेक्ट हुआ है या नहि।
Step 4 - फोन को कनेक्ट करने के बाद सबसे पहले आपको TWRP recovery flash करना है। TWRP recovery flash करने के लिए आपको AP पर क्लिक करना है फिर TWRP की zip file को सेलेक्ट करना है उसके बाद start पर क्लिक कर देना है जिसके बाद TWRP recovery आपके फोन में में flash हो जाएगी।
Step 5 - अब आप अपने फोन को कंप्यूटर से अलग कर सकते है। फोन को कंप्यूटर से disconnect करने के बाद आपको फोन को recovery mode में on करना है जिसके लिए आपको अपने फोन का volume up + home + power button को एक साथ दबाना है जिसके बाद आप TWRP के recovery mode में एंटर हो जाएंगे।
Step 6 - रिकवरी मोड में on करने के बाद अपनी pendrive को otg cable की मदद से फोन में connect कर दिजिये। pendrive को कनेक्ट करने के बाद आपको install पर टच करना है।
Step 7 - Install पर टच करने के बाद अब आपको usb otg storage सेलेक्ट करना है। अगर आपने SuperSu को अपने phone में रखा है तो आप internal storage भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
Step 8 - Storage सेलेक्ट करने के बाद अब आपको SuperSu की zip file को सेलेक्ट करना है।
Step 9 - SuperSu को सेलेक्ट करने के बाद आपको नीचे की तरफ swipe का ऑप्शन दिखेगा जिसे आपको right swipe कर देना है जिसके बाद आपके फोन में SuperSu app install होने लगेगा और SuperSu के इनस्टॉल होते ही आपका फोन root हो जायेगा।
Step 10 - अब आपको अपना फोन restart कर लेना है। अब आपका फोन root हो चूका है जिसे आप root checker से चेक कर सकते हैं। Root करने का यह method 100% work करेगा जिसे आप samsung galaxy j7 prime के अलावा samsung के किसी भी डिवाइस में use कर सकते हैं।
Warning - TWRP recovery को flash करते टाइम हो सकता है आपके फोन का सॉफ्टवेयर खराब हो जाये लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है आप अपने सैमसंग के फोन में हमारी पोस्ट samsung के phone में सॉफ्टवेयर कैसे डाले की मदद से खुद से सॉफ्टवेयर डाल सकते है।