LAN MAN WAN network क्या है ? full form और difference हिंदी में

0

lan man wan in hindi

आज के समय में तो आप सभी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप कौन से network का इस्तेमाल कर रहे है। हम में से ज्यादातर लोगों को computer networks के बारे में नहीं पता होता है इसीलिए आज हम जानेंगे LAN, MAN और WAN क्या है हिंदी में।

आज की डिजिटल दुनिया में computer networks का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। जहाँ पहले के समय में अगर आपको किसी को कोई सन्देश या जानकारी देना होता था तो इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता था।

पहले के समय में अगर आप किसी व्यक्ति तक कोई सूचना या जानकारी पहुँचाना चाहते थे तो इस काम में बहुत ज्यादा समय लगता था लेकिन अब networks और इंटरनेट की मदद से जानकारी शेयर करने का काम कुछ ही सेकंड में हो जाता है। 

इसीलिए आपका जानना बहुत ही जरुरी है की LAN kya hai, MAN kya hai और WAN kya hai जिससे आपको पता चल सके की आप कौन से computer networks का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके आस पास कौन से नेटवर्क का उपयोग हो रहा है। 

आपने बहुत बार अपने आस पास देखा होगा कि किसी एक ही data या किसी एक ही सॉफ्टवेयर को लोग बहुत सारे कंप्यूटर में एक साथ इस्तेमाल कर पा रहे हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर ऐसा कैसे हो पा रहा है।

उदाहरण के लिए आपने देखा होगा कि साइबर कैफे में कैसे एक ही printer में लोग अलग अलग कंप्यूटर से print निकाल पाते हैं। यह सब कंप्यूटर नेटवर्क्स की मदद से ही सम्भव हो पाया है।

इसीलिए आपको LAN MAN WAN in hindi की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है और आज हम इनके बारे में detail में जानेंगे और हम यह भी जानेंगे कि LAN, MAN और WAN में क्या अंतर है

LAN, MAN और WAN के बारे में जानने से पहले आपको networks के बारे में पता होना चाहिये इसीलिए चलिये सबसे पहले जानते हैं कि नेटवर्क्स क्या होता है


Network क्या है

जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर आपस में wire या wireless के जरिये जुड़ जाते हैं जिससे वो data को शेयर कर सके तो इसे network कहा जाता है और डिवाइस ( कंप्यूटर ) को आपस मे जोड़ने की प्रक्रिया को networking कहते हैं।

Networking के जरिये हम data sharing के अलावा resource sharing जैसे की इंटरनेट या प्रिंटर भी शेयर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एक इंटरनेट कनेक्शन से आप बहुत सारे डिवाइस में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Networking करने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है इसके अलावा नेटवर्क से जुड़े हुए प्रत्येक डिवाइस या कंप्यूटर को node कहते हैं। 

Computer network को दो तरीकों से बनाया जा सकता है जोकि है wired network और wireless network जिसमें अगर wired networking की बात करें तो इसमें copper wire, twisted pair और fiber optic cables आदि का इस्तेमाल होता है। 

वहीं wireless networking करने के लिए infrared waves और sensors आदि का इस्तेमाल होता है। हम में से ज्यादातर लोग प्रतिदिन वायरलेस नेटवर्क का ही इस्तेमाल करते हैं। 

जैसे की हमारा मोबाइल, tv का remote, रेडियो ये सभी वायरलेस नेटवर्क के उदाहरण हैं। 

इसके अलावा हम internet का इस्तेमाल करने या आपस में data शेयर करने के लिए जो Wi-Fi या Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं यह सभी wireless network के प्रकार हैं। 

वैसे तो computer networks के बहुत से प्रकार होते हैं लेकिन कंप्यूटर नेटवर्क के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं जो की हैं LAN, MAN और WAN जिनके बारे में हम डिटेल में जानेंगे। 


LAN क्या है ( what is LAN in hindi )

LAN का मतलब Local Area Network होता है LAN का इस्तेमाल एक छोटे से area में कंप्यूटर को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। LAN की मदद से हम 2 से लेकर 1000 कंप्यूटर तक को आपस में जोड़ सकते हैं और data का आदान प्रदान कर सकते हैं। 

LAN ka full form Local Area Network hota hai और LAN का इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल, कॉलेज, बिल्डिंग और ऑफिस में किया जाता है। 

अगर LAN के उदाहरण की बात करें तो आपने साइबर कैफे में बहुत सारे कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट देखा होगा जोकि एक ही प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।


MAN क्या है ( what is MAN in hindi )

MAN का full form Metropolitan Area Network है। MAN का इस्तेमाल एक से अधिक स्कूल, कॉलेज या दो शहरों के नेटवर्क को जोड़ने में किया जाता है।  

MAN LAN से बड़ा नेटवर्क होता है। Telephone lines और radio मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क के ही उदाहरण हैं। 


WAN क्या है ( what is WAN in hindi )

WAN का full form Wide Area Network होता है। यह network LAN और MAN से भी बड़ा नेटवर्क होता है। WAN का इस्तेमाल पूरी दुनिया के नेटवर्क को जोड़ने के लिए किया जाता है। 

Wide Area Network इतना बड़ा नेटवर्क होता है कि इसकी मदद से आप पूरे वर्ल्ड के कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं। 

WAN का सबसे अच्छा उदाहरण इंटरनेट है जिसकी मदद से पूरी दुनिया आपस में कनेक्ट हो पाती है।  


LAN, MAN और WAN में अंतर  

LAN MAN WAN difference in hindi जानने के लिए हमें LAN, MAN और WAN की विशेषताओं को जानना होगा जिससे हमें पता चल जायेगा की LAN, MAN और WAN के बीच क्या अंतर है तो चलिए जानते हैं LAN, MAN और WAN में क्या difference है। 

LAN ( Local Area Network ) features 

  • LAN का इस्तेमाल एक छोटे से क्षेत्र में नेटवर्क बनाने के लिए किया जाता है। 
  • LAN का इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और बिल्डिंग में होता है। 
  • यह एक private network होता है। 
  • LAN की रेंज 10 मीटर से 1000 मीटर के बीच होती है। 
  • LAN नेटवर्क को बनाने में कम लागत आती है। 
  • LAN नेटवर्क को डिजाइन करना और मेंटेन करना आसान होता है। 
  • इस नेटवर्क की स्पीड सबसे ज्यादा होती है। 
  • LAN के उदाहरण Ethernet और Wi-Fi हैं। 

MAN ( Metropolitan Area Network ) features 

  • MAN नेटवर्क LAN से बड़ा network होता है। 
  • MAN का इस्तेमाल दो शहरों के नेटवर्क या 2 या 2 से अधिक LAN नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। 
  • MAN नेटवर्क private या public हो सकता है। 
  • इस नेटवर्क की रेंज 5 किलोमीटर से 50 किलोमीटर के बीच होती है। 
  • MAN नेटवर्क को बनाने की लागत LAN की तुलना में ज्यादा आती है। 
  • MAN नेटवर्क को डिजाइन और इसका मेंटेनेंस करना मुश्किल होता है। 
  • MAN की स्पीड ज्यादा होती है लेकिन LAN से कम होती है। 
  • MAN नेटवर्क का उदाहरण telephone lines या city cable networks है।

WAN ( Wide Area Network ) features

  • WAN नेटवर्क सबसे बड़ा नेटवर्क होता है। 
  • WAN नेटवर्क का इस्तेमाल दो देश या फिर पूरे विश्व को आपस में कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। 
  • WAN नेटवर्क private या public हो सकता है। 
  • WAN नेटवर्क की रेंज लगभग 100000 किलोमीटर तक होती है। 
  • WAN नेटवर्क को बनाने में बहुत ज्यादा खर्च आता है। 
  • WAN नेटवर्क को डिजाइन करना और इसका मेंटेनेंस करना बहुत मुश्किल होता है। 
  • WAN की स्पीड LAN और MAN की तुलना में सबसे कम होती है। 
  • WAN का सबसे अच्छा उदाहरण इंटरनेट है। 


Conclusion 

दोस्तों अगर आप कंप्यूटर या इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको networks के बारे में पता होना चाहिए इसीलिए हमने इस पोस्ट में आपको LAN MAN और WAN के बारे में पूरी जानकारी दे दी है जिसके बाद आपको network kya hai यह सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

इसके अलावा बहुत से लोग LAN, MAN और WAN के बीच कन्फ्यूज्ड रहते हैं इसीलिए हमने यहाँ पर LAN MAN और WAN के बीच में क्या डिफरेंस है यह भी बता दिया है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)